रायपुर।उपमुख्यमंत्री अरुण साव की प्रेस कांफ्रेंस हुआ। जिसमें राज्य अलंकरण/सम्मान के लिए चयनितों के नामों की घोषणा की है। राज्योत्सव में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हाथों मिलेगा अलंकरण सम्मान।
इनका हुआ चयन
*चंदूलाल चंद्राकर पत्रकारिता पुरस्कार_ प्रिंट मीडिया_ भोलाराम सिन्हा (नवभारत)
*चंदूलाल चंद्राकर पत्रकारिता पुरस्कार_ इलेक्ट्रानिक मीडिया_ मोहन तिवारी (न्यूज 24 चैनल)
*शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति सम्मान (सामाजिक चेतना) _ बुटलू राम माथरा, नारायणपुर
*यति यतनलाल सम्मान (अहिंसा एवं गौरक्षा) _ मनोहर गौशाला, खैरागढ़
*मिनीमाता माता सम्मान (महिला उत्थान) _ सतनामी महिला जागृति समिति, दुर्ग
*गुण्डाधुर सम्मान (खेल)_ सुश्री छोटी मेहरा, पंडरिया
*ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार (सहकारिता) _ शशिकांत द्विवेदी, डोंगरगढ़
*महाराजा प्रवीरचंद भांजदेव (खेल तीरंदाजी) _ विकास कुमार, बिलासपुर
*पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान (सामाजिक, शैक्षणिक)_ वनवासी कल्याण आश्रम, जशपुर
*मधुकर खेल स्मृति पत्रकारिता (प्रिंट मीडिया अंग्रेजी)_ मुकेश एस सिंह, रायपुर
*दानवीर भामाशाह (दानशीलता)_ सुभाष चंद्र अग्रवाल, रायपुर
- किशोर साहू सम्मान (सिनेमा) _ प्रकाश अवस्थी
*देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार (लोककला) _ भगत गुलेरी
*लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान (छत्तीसगढ़ी लोकगीत)_ निर्मला ठाकुर बेलचंदन, रायपुर