रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय का भाटापारा में हुआ धुँआधार जनसंपर्क, पूर्व सांसदों के कारण रायपुर लोकसभा विकास में पिछड़ा:_विकास उपाध्याय

भाटापारा:_ रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को चुनौती देते हुए कहा की अविभाजित मध्यप्रदेश में 3 साल और 15 साल छत्तीसगढ़ केबिनेट मंत्री रहते हुये भाटापारा क्षेत्र के लिये कोई भी एक काम किया हो तो बताये.काँग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय रायपुर लोकसभा क्षेत्र का लगातार सघन दौरा कर जनसंपर्क कर रहे है। अपने भाटापारा दौरे में क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगो से मिल रहे है और जनता की मूलभूत समस्याओं को सुन रहे है सुबह सुबह ग्रामीणों से मिल कर उनके दिनचर्या और उन्हें हो रही परेशानियों पर चर्चा कर रहे है किसानों से मिल रहे है उनके साथ ट्रैक्टर में बैठकर खुद ट्रैक्टर चलाते हुये खेत जोतते नजर आये।


अपने दौरे के दौरान विकास उपाध्याय ने पिछले भाजपा के सांसदों की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाये, जहाँ आज रायपुर लोकसभा में लगभग पिछले 35 वर्ष से भाजपा के सांसद चुन कर आ रहे है लेकिन पूरे लोकसभा की हालत बद से बत्तर बनी हुई है, यहाँ से सांसद चुनकर दिल्ली में जाकर रायपुर लोकसभा के विकास को नजरअंदाज कर सिर्फ दर्शक बन मेज को बजाने का काम करते है, विकास उपाध्याय अपने चुनावी प्रचार के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ महिलाओं और युवाओ को भी लेकर साथ चल रहे है बता दे विकास उपाध्याय चुनावी प्रचार के दौरान एक आकर्षक रथ में बैठकर पूरे लोकसभा क्षेत्र का भ्रमण कर रहे है और जनता के बीच पहुँच कर रथ से ही सभा को संबोधित कर रहे है।
इस अवसर पर विधायक इंद्र साव ने भी कहा की पार्टी प्रत्यासी विकाश उपाध्याय की संभावित जीत से भाजपा प्रत्यासी को भी आभास हो गया है,और इसी कारण उन्होंने भाटापारा में कहा की इस बार रायपुर लोकसभा से इतिहास बनने जा रहा है,,क्युकी भाजपा का तिलस्म को इस बार हमारे प्रत्यासी विकास उपाध्याय तोड़ने जा रहे है।
विकास उपाध्याय ने भाटापारा शहर के खोलवा, बलभद्र वार्ड, नयापारा वार्ड, दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड, केके वार्ड, सती मंदिर वार्ड, मुंशी इस्माईल वार्ड में कांग्रेस के साथियों के साथ प्रचार प्रसार किया। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने लगभग 18 साल जिसमे 3 साल अविभाजित मध्यप्रदेश में और 15 साल छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री रहे भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को चुनौती देते हुये कहा यदि उन्होंने भाटापारा के लिये कोई एक काम भी किया हो तो बताये। भाटापारा में प्रचार प्रसार कार्यक्रम में विकास उपाध्याय के साथ भाटापारा प्रभारी प्रमोद तिवारी,सुशील शर्मा,सतीश अग्रवाल,कुबेर यदु राधेश्याम शर्मा फग्गा महराज,राजकुमार शर्मा,सुनील माहेश्वरी,,शैली भाटिया,अमित शर्मा,,ब्लॉक अध्यक्ष अरुण यदु अशोक ध्रुव,विनोद बल्लू अग्रवाल,अमर मंडावी,भरत वर्मा,,दिवाकर मिश्रा,आलोक मिश्रा,कमल ठाकुर,राजुकुमार धृतलहरे,जित्तू ठाकुर,सुंदर साहु,आबिद खान, रवि ध्रुव,अरुण वर्मा,कुलेश्वर साहु,नंदू साहु,,महिला काँग्रेस अध्यक्ष गौरी भृगु,मुकेश हैवार, सत्यजीत शिंदे ,पुनीत दास ,विवेक यदु,दीपक निर्मलकर,मुकेश साहु,बसंत देवांगन,मोती देवांगन,ललित यदु,नेतराम देवांगन,कोमल साहु,युवराज साहु सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता,पदाधिकारी गण उपस्थित थे।