सेलूद। । रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू मंगलवार को पाटन विकासखंड के ग्राम सेलूद पहुंचे। यहां उन्होंने कबीर आश्रम में संत समाज के प्रमुख महंत सुकृत दास शास्त्री से सौजन्य मुलाकात की।इस दौरान मोतीलाल साहू ने महंत सुकृत दास शास्त्री से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुलाकात के दौरान आश्रम में मौजूद संत समाज और श्रद्धालुओं से भी उन्होंने संक्षिप्त चर्चा की।
गौरतलब हो कि कि महंत सुकृत दास शास्त्री का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक के आगमन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण भी कबीर आश्रम पहुंच गए। इस दौरान सभी ने महंत सुकृत दास शास्त्री के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी, प्राधिकृत अधिकारी टामन साहू, स्थानीय अध्यक्ष जयंत साहू, संत हीरा दास, संत हितु दास सहित अन्य उपस्थित थे।







