रायपुर : 5 अगस्त से शुरू होगा शिव महापुराण कथा,पंडित अखिलेश दुबे के श्रीमुख से होगा दिव्य आयोजन

रायपुर जिले के अमलीडीह स्थित डीपी होम्स कॉलोनी में 5 से 12 अगस्त 2026 तक शिव महापुराण कथा एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण-पूजन का आयोजन होगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह स्थित डीपी होम्स कॉलोनी में 5 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक भव्य शिव महापुराण कथा एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण-पूजन का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन पंडित अखिलेश दुबे (ग्राम कांपा, जिला महासमुंद) के श्रीमुख से होगा।

शिव भक्ति, अध्यात्म और जीवन मूल्यों से ओतप्रोत दिव्य आयोजन
आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा, धर्म, अध्यात्म और जीवन मूल्यों से जुड़े प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। साथ ही पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं विशेष पूजन भी संपन्न होगा।

श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
आयोजकों ने रायपुर शहर और आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। उनका कहना है कि, शिव महापुराण कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा देने और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का माध्यम भी है।