



ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर की अगुवाई में आज सुबह 10 बजे ग्राम कौही स्थित महाकाल दरबार मे पूजा अर्चना के बाद भारत जोड़ो पदयात्रा प्रारंभ हुई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में देव कुमार निषाद, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उमाकान्त चन्द्राकर, महामंत्री रूपेंद्र शुक्ला, रमन टिकरिहा सभापति, रूपचन्द साहू, दिनेश साहू, ब्लॉक कांग्रेस सचिव युगल किशोर आडिल, डॉ ईश्वर निषाद, जोन प्रभारी भेष आठे, सोहन जोशी, गजानंद सिन्हा, सेक्टर प्रभारी तेजराम सिन्हा, किशोर चन्द्राकर, देवेश चन्द्राकर, भूपेंद्र छोटू बघेल, यादव राम सेन, योगेश्वर वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कई दशकों तक कड़े संघर्षों और अनगिनत बलिदानों के बाद देश की आजादी मिली है, आज देश को तोड़ने का काम किया जा रहा है, कांग्रेस ने देश को आजाद कराने के बाद लोगों को जोड़ने का काम किया है। पूरे देश को जोड़ने की विशाल मुहिम के तहत कांग्रेस ने भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू की है, आज जामगांव आर ब्लॉक में यह भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत हुई है, जो अभी निरन्तर पांच चरणों मे किया जाना है, श्री ठाकुर ने बताया कि आज ग्राम कोही से बोरेन्दा – केसरा- जरवाय होते हुए भन्सुली में पदयात्रा समाप्त हुई, पदयात्रा के दौरान कांग्रेसी जोशीले अंदाज में देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते रहे, बारिश से सराबोर होने के बावजूद कांग्रेसियों के जोश में कमी नहीं आई, व सभी ने इस भारत जोड़ो पदयात्रा में भागीदारी निभाई।





