जन्मदिन पर सांसद विजय बघेल से मिले राजेश चंद्राकर, केक काटकर मनाया जन्मोत्सव

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के सांसद प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत दुर्ग के सभापति प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर दुर्ग के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सांसद विजय बघेल के साथ केक काटकर राजेश चंद्राकर ने अपना जन्मदिन मनाया।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने राजेश चंद्राकर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राजेश चंद्राकर निरंतर जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए क्षेत्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें।

जन्मदिन के अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने राजेश चंद्राकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।