पंडरिया।नगर से लगे हुए गांव मैनपुरा स्थित विद्यासागर पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम रविवार को सम्पन्न हुआ।जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष राजीन बाई मुख्य अतिथि,प्रिंस सलूजा ने अध्यक्षता व आनंद सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में सरस्वती माता , भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी पूजा अर्चना कर प्रारम्भ हुआ।जिसके पश्चात अतिथियों द्वारा बच्चों को उद्बोधन दिया गया।अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम व सांस्कृतिक गतिविधियों को अनिवार्य बताते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां संस्कृति को सवांरने का कार्य करते हैं।साथ ही संस्कृति को आगे पीढ़ी को हस्तांतरित करते हैं।इससे बच्चों को अपने क्षमता को प्रदर्शित करने का माध्यम मिलता है तथा बच्चों का झिझक दूर होता है।कार्यक्रम के दौरान स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा मन मोह लेने वाला कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।जिसमें स्थानिय लोक नृत्य पंथी,कर्मा,छत्तीसगढ़ी गीतों पर बच्चों ने मृत्य प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच निर्मला साहू , रामकुमार साहू, शिव गायकवाड (नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ) प्रशांत ठाकुर , आरिफ खान , अजय बंजारे ,स्कूली बच्चे व समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।






