जल्द ही आकार लेगा पाटन कांग्रेस का राजीव भवन, आज से निर्माण कार्य शुरू हुआ, कांग्रेसियों ने किया भूमिपूजन

पाटन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के लिए अब संयुक्त रूप से नगर पंचायत पाटन में राजीव भवन का निर्माण किया जा रहा है । भवन निर्माण कार्य की शुरुआत बुधवार से शुरू हुई।

नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा एवं कांग्रेस भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष जनपद सदस्य दिनेश साहू, पार्षद लीलेश वर्मा की उपस्थिति में पूजा अर्चना करके निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। बता दे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन नगर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए राजीव भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी। इसके बाद आज से भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने बताया कि राजीव भवन निर्माण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है सभी कार्यकर्ताओं ने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार भी जताया है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जो कार्यकर्ता राजीव भवन निर्माण के लिए सहर्ष आर्थिक रूप से दान करना चाहते हैं वह भवन निर्माण समिति के कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन के पास अपना नाम की राशि जमा करा सकते हैं।