अंडा। फोटो। राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (एन.सी.आई.एस.एम) नई दिल्ली द्वारा जारी ताजा रैकिंग में राजीव लोचन आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय चंदखुरी, दुर्ग (छ.ग.) ने एक बार फिर छतीसगढ़ में ग्रेड-बी के साथ पहला स्थान हासिल किया है। संस्थान के प्रबंध संचालक आर. साहू के अनुसार यह उपलब्धि संस्थागत प्रबंधन, शिक्षा की गुणक्ता, शिक्षकों का स्तर, अनुसंधान, रोगी सुरक्षा तथा चिकित्सा का स्तर और सेवा वितरण जैसे मानकों पर श्रेष्ठ प्रदर्शन के कारण मिली है। महाविद्यालय की प्राचार्या ने बताया कि क्वालिटी काउंसिलिग ऑफ इंडिया की जांच में संस्थान ने अपना उत्कृष्ट परिणाम दिए है। राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (एन.सी.आई.एस.एम) की ओर से जारी रैकिंग में कुल 36 संस्थान ग्रेड ए और 58 संस्थान ग्रेड-बी श्रेणी में शामिल दिए गए हैं। देशभर में राजीव लोचन आयुर्वेद महाविद्यालय चंदखुरी का स्थान 89th हैं। देश में कुल आयुर्वेद महाविद्यालय की संख्या 550 हैं तथा छतीसगढ़ में 8 आयुर्वेद संस्थान है। पिछले वर्ष 220 संस्थान तथा इस वर्ष 180 संस्थानों की सूची ग्रेड के अनुसार जारी की है। संस्थान में 60 की प्रवेश क्षमता है तथा राज्य का प्रथम निजी आयुर्वेद महाविद्यालय जो 2002 से संचालित हो रहा है।






