राजनांदगांव : सांसद के प्रयास से दमऊनाला व्यवपर्तन के नहर के लाइनिंग कार्य हेतु 3 करोड़ 76 लाख रुपए की मिली स्वीकृति


पंडरिया। क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय के प्रयास से जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत दमऊनाला व्यवपर्तन के नहर के लाइनिंग कार्य हेतु 3 करोड़ 76 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। ये क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
सांसद संतोष पांडेय ने पूर्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र सौंपकर दमऊनाला व्यवपर्तन के नहर के लाइनिंग कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान करने की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उक्त कार्य की स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल संसाधन विभाग ने इस बाबत प्रशासकीय स्वीकृति आदेश भी जारी कर दिया है। सांसद पांडेय ने बताया कि उक्त कार्य क्षेत्र की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इससे सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा। क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ मिलेगा। क्षेत्र को बड़ी सौगात देने के लिए क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय का आभार व्यक्त किया है।