पंडरिया।राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय शनिवार को ब्लाक अंतर्गत वनांचल ग्राम सिंगपुर में आयोजित अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान की पूजा-अर्चना की। इस दौरान भाजपा कुई-कुकदूर के मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, भाजपा दुल्लापुर बाजार के मंडल अध्यक्ष सुखदेव धुर्वे, सांसद प्रतिनिधि चंद्रकुमार सोनी, भाजपा पंडरिया के मंडल महामंत्री रवीश सिंह ठाकुर , नगर पंचायत पंडरिया के उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया के सांसद प्रतिनिधि रितेश सिंह ठाकुर, अमन पाठक, सरपंच झगर सिंह मरकाम, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।







