राजनांदगांव: चोरनी कहने पर दो बच्चों को कुएं में फेंका, नाबालिग आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें

राजनांदगांव।खैरागढ़-छुईखदान गंड़ई जिले के ग्राम झूरानदी में दो मासूम भाई-बहन की हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया हैं,रविवार दोपहर गांव के पास स्थित एक बाड़ी के कुएं में राधिका उर्फ वैषाली वर्मा (2 वर्ष) और करण वर्मा (4 वर्ष) के शव मिलने से हड़कंप मच गया।मामले में पुलिस ने खुलासा किया है और एक नाबालिक बालिका को गिरफ्तार किया गया हैं।

खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव झूरानदी में यह पूरी घटना हुई जहां 2 साल की राधिका और 4 साल की करण की कुएं में लाश बरामद की गई थी,घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की ड्यूटी प्रथम दृष्टि मामला संदिग्ध नजर आने के कारण पुलिस द्वारा गांव में आसपास में पूछताछ की गई जिसमें पूछताछ में पड़ोस में ही रहने वाले एक नाबालिक बालिका पर संदेह जताया और उससे पूछताछ की जिसमें बालिका ने अपने आप को इन बच्चों के द्वारा चोरनी कहकर पुकारने के कारण आवेश में आकर इस पूरी घटनाक्रम को अंजाम दिया और दोनों बच्चे जब खेल रहे थे तो उन्हें कुएं में धक्का दे दिया जिससे दोनों बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

इस पूरे मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्य किया और दोनों मासूम की हत्या के मामले में एक नाबालिक बालिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और पूछताछ की गई और उसे विधिवत कार्रवाई की जा रही है।