राजनाथ सिंह गीदम में बोले- 10 साल बाद बच्चों से पूछा जाएगा तो बोलेंगे की कौन कांग्रेस… कांकेर लोकसभा क्षेत्र के बालोद में भी हुई सभा…

दंतेवाड़ा। #bjpnewsराजनाथ सिंह ने कहा कि जब भी कांग्रेस सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार बढ़ जाता है जबकि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर 10 वर्षों में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। वहीं कांग्रेस ने पांच सालों तक छत्तीसगढ़ में सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। यहां लोगों का कोई भाग्य बदल सकता है तो वो सिर्फ भाजपा है। उन्होंने आगे कहा कि, चुनाव का माहौल देखकर तो लग रहा है कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। यहां लोग भाजपा की योजनाओं से प्रभावित हैं। जैसे डायनोसॉर लुप्त हुए, वैसे ही भारत की राजनीति से कांग्रेस विलुप्त हो रही है। अगले 8 से 10 सालों में बच्चे पूछेंगे कांग्रेस क्या है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस जब-जब सरकार में रही, तब-तब भ्रष्टाचार किया है। कांग्रेस की सरकार जब भी कहीं आती है तो घोटालों की बाढ़ आ जाती है। आप लोगों ने देखा छत्तीसगढ़ में एक बार कांग्रेस की सरकार क्या बनी यहां गोबर में घोटाला कर डाला। भैंस के चारे में घोटाला कर डाला। जबकि हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अत्यंत विनम्र और कर्मठ हैं।

राजनाथ बोले- भाजपा सुशासन देती है:

bjpnewsआजाद भारत के बाद भारत में जितनी भी कांग्रेस सरकारें रहीं, सब पर भ्रष्टाचार का कोई न कोई आरोप लगा। लेकिन दस साल से केंद्र में मोदी जी की सरकार के ऊपर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। याद कीजिए, कांग्रेस के ही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधीजी ने कहा था- केंद्र से 1 रुपये भेजते हैं तो 85 पैसा बीच में डकार लिया जाता है। इसे यदि किसी ने चुनौती माना तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, जिन्होंने 100 में सौ रुपये जमीन तक पहुंचाया। भाजपा इसी तरह सुशासन देती है। राजनाथ ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढ़ा है। देश से भ्रष्टाचार को खत्म करना है। यही उद्देश्य है। देश में आदिवासियों की सबसे ज्यादा चिंता किसी ने की है तो वो मोदी सरकार ने की है। अटल बिहारी वाजपेयी के मन में आदिवासियों के प्रति हमेशा चिंता रहती थी। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस ने पिछले पांच साल सिर्फ भ्रष्टाचार किया। इसी वजह से भाजपा को आपने फिर से मौका दिया, इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। आदिवासियों के प्रति चिंता करने का ही नतीजा है कि आदिवासी समाज में सबसे पिछड़े लोगों की बेहतरी के लिए पीएम जन मन योजना शुरू की गई है। वनोपज की जो कीमत अभी मिल रही है वो कांग्रेस कार्यकाल में कभी नहीं मिला। कांग्रेस समर्थन मूल्यों के खिलाफ थी

आदिवासी वोट बैंक नहीं बल्कि देश का गौरव

रक्षामंत्री ने कहा, भगवान बिरसा मुंडा की पहली बार किसी ने चिंता की तो वे पीएम मोदी हैं। इसी तरह छतीसगढ़ श्रीराम की तपो भूमि है। बीजेपी के लिए आदिवासी वोट बैंक नहीं बल्कि देश का गौरव है। भाजपा की विजय संकल्प शंखनाद रैली से जुड़े मंच पर छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। मंच से लोगों को भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में वोटिंग करने की अपील की गई। गीदम में रक्षामंत्री को सुनने भारी संख्या में लोग पहुंचे। इससे पहले एयरपोर्ट पर मौजूद भाजपा नेताओं ने गुलाब देकर किया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का वेलकम किया।