राजिम से आये राजपूत समाज के पदाधिकारियों एवं ज्योति कलश का किया गया सम्मान

राकेश कुमार
कुम्हारी
राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ राहटादाह पंजीयन क्रमांक 1282 का 60 वां महाअधिवेशन जोन क्रमांक 3 उप समिति बेमेतरा में आयोजित होने जा रहा है जिसकी ज्योति कलश उप समिति राजिम से लेकर बेमेतरा के लिए 9 फरवरी दिन शुक्रवार को कलश यात्रा निकाला गया। जिसकी स्वागत एवं पूजा अर्चना कुम्हारी स्टेशन चौक पर स्थानीय राजपूत समाज द्वारा किया गया इस दौरान राजिम उप समिति के सम्माननीय ठाकुर श्रवण कुमार सिंह, राजिम उप समिति के अध्यक्ष मुकेश सिंह एवं उपाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति रही।

महिला सदस्यों द्वारा ज्योति कलश लेकर बस द्वारा कुम्हारी पहुंचे जिसका उपसमिति भिलाई के तत्वाधान में अध्यक्ष ठाकुर रवि सिंह, सदस्य ठाकुर अशोक सिंह कोषाध्यक्ष नीलांबर सिंह कार्यकारिणी सदस्य अनिल सिंह, दिनेश सिंह राजपूत, संतोष सिंह, पूर्व केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर कुंदन सिंह, प्रमोद सिंह राजपूत, एवं सर्व राजपूत समाज अध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित राजपूत समाज के सदस्यों द्वारा क्षत्रिय महासभा की ज्योति कलश यात्रा का दर्शन कर समाजिक पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।