राज्य सभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा का भाजपाइयों ने किया स्वागत

पाटन।।
भाजपा नेत्री एवं राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के दिल्ली प्रवास से रायपुर लौटने पर एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री अजीत सिंह ठाकुर, सरोज यादव, सुमित टिकरिहा, दद्दू वर्मा, राकेश सूर्यवंशी, राजू सोनकर, कमलेश्वर प्रसाद, विकास सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सांसद लक्ष्मी वर्मा का फूल-मालाओं से अभिनंदन कर उनका स्वागत किया।