संजय साहू/ अंडा। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंडा, चिंगरी, निकुम, अछोटी, कुथरेल, चंदखुरी, जंजगिरी, विनायकपुर, आमटी, आलबरस, भोथली, खाडा, रूदा, थनौद, अंजोरा, रसमडा, गनियारी, बोरई, डौकीडीह, ओटेबंद, सिरसिदा, परसदा, डगनिया, खप्परवाडा, नाहंदा, गुरेदा, सलौनी, भिलाई, चीचा, ओडारसकरी, मटिया, देवगहन,देवरी ख, तिरखैरी, गोरकापार सहित विभिन्न गांवों में पारंपरिक रूप में रक्षाबंधन पर्व मनाया। शनिवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन के पर्व को पारंपरिक रस्मों को निभाते हुए बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और भाईयों से रक्षा का वचन लिया। बहनों ने शुभ मुहूर्त में पूजा का थाल सजाया, जिसमें कुमकुम, अक्षत, रक्षा सूत्र, मिठाई, नारियल रखा। इसके बाद भाई के माथे पर प्रेम का टीका लगाया। वही कहीं-कहीं बहनों ने चांदी की राखी बांधी और आरती उतारी और रक्षासूत्र बांधा और उनके लंबी उम्र और कामयाबी की कामना की। भाईयों ने भी अपनी प्यारी बहन को गिफ्ट दिया और हमेशा साथ
बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा
निभाने का वादा किया। छोटी-छोटी बच्चियों में राखी बांधने का उत्साह देखते ही बना। भाईयों के सिर पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और प्यार से राखी बांधी। आम से लेकर खास ने यह पर्व को अपने परिवार के बीच मनाया। लोगों ने परंपरानुसार तरह-तरह के व्यंजनों का आनंद लिया और घर आए मेहमानों का मुंह मीठा करवाया। विवाहित महिलाओं ने अपने मायके पहुंचकर भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा उनसे रक्षा का वचन लिया और बुजुगों के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। वर्तमान में बदलते परिवेश के अनुसार अब बहनों को दिए जाने वाले रुपयों की जगह बाजार में मिलने वाले विभिन्न तोहफों ने ले लिया है। इंटरनेट की दुनिया में हमारी जिंदगी भी डिजिटल होती जा रही है। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक राखी भी डिजिटल रूप में अब सामने आने लगी हैं। अब बहन भी स्मार्टफोन के जरिए इंटरनेट पर ऑनलाइन राखी भेज रही हैं।







