मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने निकाली रैली, सभा का आयोजन कर बताए मलेरिया से बचने के उपाय

आशीष दास

कोंडागांव/बड़ेडोंगर । विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर 25 अप्रैल को प्राथमिकता स्वास्थ्य केन्द्र बड़ेडोंगर में जीरो मलेरिया स्टार्ट विद मी थीम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान सीएमएचओ कोंडागांव के निर्देशन एवं बीएमओ फरसगांव के मार्गदर्शन में बड़ेडोंगर में रैली निकाली गई। रैली गांव के गली मोहल्ले से होते हुए मलेरिया रोकथाम जागरूकता के नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया।

रैली के पश्चात सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के मितानिन प्रेरक, मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, महिलाएं एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।

इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ेडोंगर प्रभारी डॉ अजय जायसवाल एवं आयुष विभाग के पीएल बनपेला ने उपस्थित जनों को मलेरिया के प्रति जागरूक करते हुए कहा स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व फील्ड स्टाफ सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन जीरो मलेरिया स्टार्ट विद मी की थीम पर किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी मादा एनाफिलेक्सिस मच्छर के काटने से होती है। यह मच्छर साफ पानी में पनपता है। इस मच्छर के लार्वा को मारने के लिए नीम के धुएं, मिट्टी के तेल या मोबिल ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बीमारी से बचने के लिए सेल्फ डिफेंस जरूरी है। इसके लिए रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए साथ ही घर के दरवाजे और खिड़कियों के सामने जाली लगवाने की हिदायत दी।