श्री राम मंदिर का उद्घाटन का आमंत्रण देने घर घर पहुंचे राम भक्त, 22 जनवरी को श्री राम मंदिर स्थापना के साथ ही ग्राम छाटा में राधा कृष्ण मूर्ति की होगी प्राण प्रतिष्ठा, एक दिन पहले निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा


पाटन। अयोध्या में श्री राम मंदिर की भव्य निर्माण के बाद श्री राम लला की स्थापना के अवसर पर भव्य तैयारी की जा रही है।  इधर गांव गांव में भी तैयारी हो रही है।  इसी कड़ी में ग्राम छाटा में भी राम भक्तों की टोली सहित समस्त ग्रामवासी के द्वारा दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में श्री राम भक्त टोली की बैठकों का दौर जारी है।  आज श्री राम भक्तों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उद्घाटन एवं ग्राम छाटा में श्री राधा कृष्ण मूर्ति स्थापना का आमंत्रण बांटने पूरे गांव में घर-घर तक पहुंचे । सभी को इस आयोजन में होने के लिए आमंत्रित किया गया।  डीजे  की धुन पर  भक्ति मय संगीत के साथ ही राम भक्त की टोली घर-घर जाकर आमंत्रण कार्ड बांटा । साथ ही साथ सभी को आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया।  ग्राम छाता में यह आयोजन दो दिवसीय रखा गया है।

प्रथम दिवस 21 जनवरी को दोपहर 3:00 बजे कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी  शोभायात्रा में ग्राम छाटा में प्राण प्रतिष्ठा प्रतिष्ठित होने वाली राधा कृष्ण की मूर्ति का भी ग्राम में भ्रमण कराया जाएगा।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दुर्ग विजय बघेल मौजूद रहेंगे।  द्वितीय दिवस 22 जनवरी दिन सोमवार को सुबह 7:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक राधा कृष्ण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी।  सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे तक जय अंबे महिला मानस मंडली ग्राम छाटा के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 तक खुशबू मानस परिवार बागबाहरा के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। दोपहर 1:30 से 4:00 बजे से तक एकता फाग मंडली ग्राम बकली वालों की प्रस्तुति मंच पर रहेगी।  शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक श्री राम संकीर्तन शोभायात्रा गांव में निकाली जाएगी।  इसके बाद शाम 6:00 बजे आरती के साथ महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।   शाम 6:30 से रंग छत्तीसगढ़ सुरभि राजनांदगांव के कलाकार अपनी भक्ति मय प्रस्तुति देंगे।  राम भक्तों की टोली के द्वारा घर-घर निमंत्रण बांटने के दौरान, बलराम यदु , लालजी साहू , ,अरुण साहू, रामकृष्ण वर्मा, सतीश वर्मा,निरंजन यादव, बसंत यदु, जगतपाल, भगवती साहू, रविशंकर यादव
शिवा साहू, सोहन साहू, युवराज वर्मा, गुरुदेव चक्रधारी, हिरेन्द्र वर्मा, सहित अन्य मौजूद थे।