संजय साहू अंडा। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा एवं समस्त ग्राम वासी के सहयोग से श्री राम कथा एवं मारुति यज्ञ का आयोजन 16 फरवरी से 24 फरवरी तक होने जा रहा है विगत 62 वर्षों से श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति के एवं समस्त ग्राम वासी के सहयोग से माघी पूर्णिमा मेला के पर्व पर श्री मद्भागवत कथा का आयोजन निरंतर होते आ रहा है इस वर्ष भी श्रीराम कथा एवं मारुति यज्ञ का आयोजन किया गया है समस्त भक्तों एवं ग्रामीणजन की सहयोग से 16 फरवरी शुक्रवार दोपहर 2 बजे से भव्य कलश शोभायात्रा गली भ्रमण श्री खिलेश यादव जस सम्राट के मंडली द्वारा किया जाएगा सभी माताओं बहन से अपिल है कि अधिक से अधिक संख्या में इस कलश शोभायात्रा में शामिल होकर इस कार्यक्रम का लाभ उठा ए शोभा यात्रा महावीर उद्यान से शुरू होकर बाजार चौक मेन गली शीतला पारा कर्मा मंदिर गौरा चौरा बंमलाई पारा गोल्डन चौक होते महावीर पहुंचेगा भक्तों द्वारा जयसीया राम एवं जय हनुमान के जयकारों के साथ पुरा गांव राममय रहे गा श्री लक्ष्मण बाबा जी ने कहा कि मानवता के कार्य ही सबसे बड़ा धर्म हर असफलता देती है जीवन में सीख प्रगति के रास्ते में कई बांधाए आती है उसमें पग पग पर व्यवधान और अवरोध बिछे होते हैं अवरोधोका ही दुसरा नाम असफलता है उनका सृजन इस लिए हुआं है कि मनुष्य अपनी निष्ठा एवं तत्परता का परिचय देसके धैर्य और साहस के साथ निरंतर गति से प्रगति के पथ पर चलता रहे बड़े प्रयासो में बीच बीच में सुधार एवं परिवर्तन भी आवश्यक होते हैं इन्हीं को असफलता कह सकते हैं हर असफलता से मनस्वी व्यक्ति सिखते है भुलो को सुधारने के लिए हिम्मत सुझबुझ और तत्परता से काम करने की प्रेरणा देने के लिए ही समस्या आती है सफलता पूर्वक सफलता प्राप्त करने वालो की प्रतिभा उतनी नहीं निखरती जितना कि असफलताओ से लड़ते हुए व्यवधानों को कुचलते हुए चलने वालो की सफलता का अपना उतना महत्व नहीं जितना उस मंजिल को पार करते हुए प्रतिभा का विकास करने का है श्री लक्ष्मण बाबा जी ने बताया कि कथा वाचक बाल व्यास श्री तिलेन्द्र महराज जी होगे कथा का समय सुबह 8 बजे से मारुति यज्ञ 11 बजे तक एवं दोपहर 12 बजे से श्री राम कथा शाम 5 बजे तक एवं हर रोज रात्रि में भक्तों की मनोरंजन के लिए अलग अलग दिन बांस गीत जस गीत झांकी नाचा गम्मत रामायण जगराता हरिकीरतन एवं 23 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारा आयोजित किया गया है एवं 24 फरवरी शनिवार को पुर्न आहूति के बाद माघी पूर्णिमा मेला मंड़ाई एवं रात्रि में छतिसगढही सांस्कृतिक कार्यक्रम धरोहर महादेव हिरवानी कृत की प्रस्तुति होगा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग मिल रहा है आस पास गांवों से एवं समस्त ग्राम वासी धनोरा से यह जानकारी दरबार प्रति निधि चंद्र कांत कोसरे एवं मनोज पटेल ने दी।







