पाटन में धूमधाम से मनाई गई राम नवमी, निकाली गई भव्य झांकी


पाटन। श्री राम जी की सेना पाटन विधानसभा के तत्वाधान में राम नवमी का 12वां वर्ष बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्तों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
राम नवमी के पावन अवसर पर चलित झांकी भी निकाली गई, जिसने पूरे पाटन नगर का भ्रमण किया। झांकी में भगवान श्री राम से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
सफल आयोजन के लिए श्री राम जी की सेना ने सभी राम भक्तों, सहयोगियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।