बिलासपुर के गुरु घासीदास विश्व विद्यालय में बांस कला पर ट्रेनिंग देंगे पाटन आर्ट गैलरी के संचालक राम पटेल, बांस कला को बढ़ावा देने की जा रही पहल


पाटन। छत्तीसगढ़ में बांस कला को बढ़ावा देने के लिए गुरु घसीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर के द्वारा तीन दिवसीय बांस कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 8 से 10 सितंबर 2025 तक आयोजित है। इस आयोजन में पाटन आर्ट गैलरी के संचालक राम कुमार पटेल एवं उनके सहयोगी मुकेश वर्मा अपने बास  कला का प्रशिक्षण वहां पर देंगे ।बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस कला को बढ़ावा देने के लिए इस तरह से आयोजन कराए जाते हैं। पाटन के आर्ट गैलरी में बांस कला का  कई बेहतरीन नमूना देखे जा सकते हैं। वहीं इसे और विस्तार देने के लिए  प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित है।