6 अक्टूबर को शाम 7 बजे राम सप्ताह कार्यक्रम रामधुनि प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा, गांधी चौक में सीमेंटीकरण कार्य का भी होगा श्रीगणेश

पाटन।  ओदरागहन में आज शुक्रवार 6 अक्टूबर से  रामसप्ताह का शुभारंभ
एवम सांसद निधि से स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होगा। सरपंच जिनेश जैन राजा ने बताया की इस अवसर पर  सांसद निधि से स्वीकृत हृदय स्थल गांधी चौक सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम सांसद विजय बघेल  के मुख्यातिथ्य में संपन्न होना है।

अध्यक्षता श्री लालेश्वर साहू(मंडल अध्यक्ष दक्षिण पाटन)
विशिष्ट अतिथि- हर्षा लोकमणि चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग
विशेष अतिथि- हस्तीमल जैन पूर्व जनपद सदस्य
श्री लोकमणि चंद्राकर उत्तर मंडल अध्यक्ष उत्तर पाटन
श्री खेमलाल साहू मध्य पाटन मंडल
श्री- रवि सिन्हा (सदस्य जनपद पंचायत पाटन)
श्री राजेश चंद्राकर (सांसद प्रतिनिधि जनपद पंचायत पाटन)
श्री महेंद्र सही बूथ अध्यक्ष
श्री श्रीराम साहू (सांसद प्रतिनिधि)
श्रीमती भूमिका महेश गंजीर (पूर्व सरपंच) करेंगे।