भगवान श्रीराम जी के चरित्र को जीवन में आत्मसात करें-हर्ष साहू

अंडा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत ग्राम जंजगिरी में दो दिवसीय रामायण सम्मेलन का आयोजन बाजार चौक जंजगिरी में रखा गया । जिसमें अंचल के 18 मानस मंडलियों की शानदार प्रस्तुति दी गई। समापन कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी रिवेंद्र यादव, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, समाजसेवी हर्ष साहू, जनपद सदस्य राकेश हिरवानी, सरपंच रेखा अजय चतुर्वेदी उपस्थित थे। इस अवसर समाज सेवी हर्ष साहू ने अपने उदबोधन में कहा भगवान राम का जीवन चरित्र सर्वथा अनुकरणीय हैं। हम सबके मन मंदिर में श्रीराम बसे हैं। भगवान राम चंद्र के जीवन चरित्र के माध्यम से लोक और समाज मे यह प्रदान की इस जीवन में कई कष्टो को सहन करते हुए कभी भी निराश व हताश नहीं होना है भगवान श्रीराम जी के चरित्र को जीवन में आत्मसात करें।

इस मौके पर
भवतरणी मानस मंडली के सदस्य गण आनंद देशमुख , खिलावन देशमुख , तेजय देशमुख चंद्रीका देवदास जीतु , प्रवीण , टीमबेस के आर देवदास , गौकरण साहू सहित आयोजन समिति के सदस्य गण सहित समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे।