पाटन।
जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ग्राम फुंडा में आयोजित रामायण प्रतियोगिता एवं ग्राम जामगांव (एम) में आयोजित जस गीत झांकी प्रतियोगिता के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रामायण और जस गीत जैसे आयोजन हमारी लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के सशक्त माध्यम हैं, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं।
श्रीमती नायक ने कलाकारों एवं आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि गांव-गांव में इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन होने से सामाजिक समरसता मजबूत होती है और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराएं जीवंत रहती हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री अमरचंद वर्मा, श्री मेहत्तर राम वर्मा (अध्यक्ष, जिला मानस संघ दुर्ग), श्रीमती नीलम चंद्राकर (सदस्य, जिला पंचायत दुर्ग), श्री राजेश चंद्राकर (सांसद प्रतिनिधि), श्री रोशन वर्मा (सरपंच), उद्घोषक श्री मोहित शर्मा, श्री खिलेश वर्मा, दानेश्वर ध्रुव, दादू चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
साथ ही राहुल धीवर, तामेश्वर सिन्हा, ईश्वर सिन्हा, मनीष देवांगन, परसू चंद्राकर, कृष्णा चंद्राकर एवं धर्मेंद्र सेन की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।







