दुर्ग । भगवान राम के आदर्शों को जन जन तक पहुँचाने और जिले की रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए तीन दिवसीय जनपद स्तरीय स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम हनोदा में किया गया। जिसमें दुर्ग जनपद पंचायत के लगभग 40 मानस मंडलियों की शानदार प्रस्तुति दी गई। जिसमें ज्ञान गंगा मानस मंडली ग्राम गनियारी की मंडली प्रथम रही। इस कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाज सेवी हर्ष साहू ,विशेष अतिथि अध्यक्ष केश कला बोर्ड नंदकुमार सेन,कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर,जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, कृषि कल्याण मंडल सदस्य जगदीश दीपक साहू,जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़,नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, सरपँच संघ अध्यक्ष मुकुंद पारकर ,जनपद सदस्य भुनेश्वरी ठाकुर,हीरामणि देशमुख, बुध्वंतिन मधुकर,सरपँच तेजराम चंदेल,घनश्याम गजपाल, उपसरपंच प्रवीण चंद्राकर उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रथम पुरुस्कार ग्राम गनियारी को 10 हज़ार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि समाजसेवी हर्ष साहू ने कहा कि रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ ही नहीं है बल्कि यह मनुष्य को जीवन की सीख देता है। रामायण में जहां भगवान राम को पुरूषोत्तम कहा गया है तो वही मां सीता की पवित्रता दर्शायी गई है। लक्ष्मण और भरत दोनों ही का अपने भाई के प्रति अथाह प्रेम दिखाया गया है। रामायण के हर एक चरित्र से कुछ न कुछ शिक्षा अवश्य प्राप्त होती है। यदि व्यक्ति रामायण को पूजने के साथ उससे मिलने वाली सीख को अपने जीवन में अनुसरण करे तो वह एक सफल जीवन व्यतीत कर सकता है। रामायण की कुछ ऐसी ही महत्वपूर्ण बातें हैं जिनमें जीवन का सार छिपा है।इस मौके पर इस आयोजन में निर्णायक के रूप में अपनी भूमिका दे रहे व्यख्या पक्ष से चोवा राम साहू ,संगीत पक्ष से रोम लाल साहू एवं उद्घोषक खिलेन्द्र कुमार यादव को साल श्री फल देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विकास चन्द्राकर, हीरालाल चन्द्राकर, पंचराम कुंभकार,छेरकु राम देवांगन,हिमांशु साहू,गौकरण टण्डन,लेखराम सांडिल, देवीप्रसाद साहू,मोहल लाल साहू,शुशील साहू, दौलत राम साहू,डोमन चन्द्राकर, जमवनतींन,सरोजनी टण्डन,सुनेति चन्द्राकर, देवलाल ठाकुर रामखिलावन खुटेल,हेम बाई ,सरस्वती चन्द्राकर,जनपद पंचायत के वरिष्ट लेखा परीक्षण अधिकारी देवी सिंह धुर्वे, विकास विस्तार अधिकारी अशोक साव,सहायक लेखा अधिकारी नागदेवे ,चैनसिंह साहू,विमल डहरिया,तामेश्वर चन्द्राकर, बिरेन्द्र साहू ,संजय मस्की,रुचि वर्मा,रश्मि चोहँ सहित आसपास के सरपंच गण व दर्शक दीर्घा के रूप में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।मंच संचालन खिलेन्द्र कुमार यादव ने किया।

- January 20, 2023