पाटन।
प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा वार्षिकोत्सव, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन शासकीय जे. पी. वर्मा महाविद्यालय, जरहाभाठा (बिलासपुर) में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्वर्गीय तातुराम सोनकर की स्मृति में संतुराम सोनकर (मुंगेली) द्वारा प्रदत्त तातुराम सोनकर स्मृति दानवीर सम्मान रायपुर निवासी एवं छत्तीसगढ़ सोनकर समाज 3275 के पूर्व अध्यक्ष रामचरण सोनकर को प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्ति पर उपस्थित जनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में साहित्य जगत से जुड़े प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। साथ ही अधिवक्ता घनश्याम सोनकर (रायपुर), कैलाश सोनकर, लेखराज सोनकर, दिलीप सोनकर, सुनील सोनकर सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को गरिमा और भव्यता मिली।







