पथरिया:- अयोध्या में 500 वर्षो के इंतजार के बाद मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम अपने मन्दिर पर विराजमान हो गए, यह भावुक क्षण अयोध्या के साथ पथरिया में भी देखने को मिला जहाँ पथरिया नगर सहित क्षेत्र में विधिवत कार्यक्रम आयोजित हुए और पूजा पाठ के साथ प्रसाद बाटी गई, इस अवसर पर पथरिया नगर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 5100 मिट्टी के दीयों से बना प्रभु का प्रतीकात्मक चित्र बनाया गया, यह आयोजन श्रीराम सेवा समिति पथरिया के युवाओं द्वारा किया गया था, यह प्रतीकात्मक चित्र बना लोगों में उत्साह उमड़ पड़ा नगरवासी सीधे स्टेडियम पहुचने लगे मानों दीवाली हो,लोगों ने भगवान के इस प्रकार रूप देख इसे ऐतिहासिक बताया और सभी ने एक दूसरे को बधाई प्रेषित की इस मौके पर आयोजन करने वालो में योगानंद साहू, अजय यादव, सूरज जायसवाल, अजय निर्मलकर, रवि सोनी, सोहन साहू, नीलकांत साहू, सुनील राठौर, प्रवीण वर्मा, कुशाल यादव, संजय जायसवाल,गुप्तेश्वर साहू, दादू जायसवाल,गुड्डा गुप्तादिनेश साहू, खुशाल जायसवाल, पंकज यादव,नीलेश कर्माकर, मयंक यादव, सत्यम, नितेश, रोहित गुप्ता, अमन देवांगन, प्रहलाद साहू, लक्की यादव,ददु,अजय डड़सेना(आजम) अंचल देवांगन, राहुल गुप्ता, अन्य मौजूद रहे!!







