ग्राम महुदा में रामराज परिवार द्वारा भव्य लक्ष्मी विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन

राज धुमाल दुर्ग की प्रस्तुति सहित आकर्षक झांकियां रहेंगी मुख्य आकर्षण, भव्य भंडारे का भी होगा आयोजन

पाटन। उत्तर पाटन क्षेत्र के ग्राम महुदा में रामराज परिवार द्वारा भव्य लक्ष्मी विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर रामराज परिवार द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। आयोजकों के अनुसार यह पाटन विधानसभा क्षेत्र का पहला भव्य लक्ष्मी विसर्जन कार्यक्रम होगा।

रामराज परिवार के अध्यक्ष हेमराज साहू ने बताया कि कार्यक्रम में राज धुमाल दुर्ग की शानदार प्रस्तुति के साथ चंडी डीजे सांग, नवदुर्गा झांकी, भस्म-राख झांकी, हनुमान झांकी सहित विभिन्न आकर्षक धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

कार्यक्रम के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के लिए भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस भव्य आयोजन को देखने के लिए पाटन विधानसभा क्षेत्र सहित दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंचेंगे।