परसाही में 25 अक्टूबर को होगा रंग छत्तीसा का आयोजन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल होंगे मुख्य अतिथि

पाटन। जय मां लक्ष्मी उत्सव समिति ग्राम परसाही द्वारा दीपावली पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। 18 अक्टूबर को मां लक्ष्मी का मूर्ति स्थापना किया गया है। इसके अलावा रोज पूजा अर्चना किया जा रहा है। 23 अक्तूबर को विसर्जन किया जाएगा। इसके अलावा आगमी 25 अक्टूबर को रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान रंग छत्तीसा के कलाकार प्रस्तुति देंगे। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सीएम भूपेश बघेल और अन्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहेंगे।