पाटन। भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा समन्वय से सर्वानुमति के आधार पर दुर्ग जिला संगठन के अंर्तगत पाटन मंडल भाजपा की कमान सौंपे जाने के बाद रानी बंछोर ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व व जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते कहा कि पार्टी संगठन ने मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जवाबदारी दी है, जिस पर खरा उतरने का मेरा पूरा प्रयास रहेगा। पार्टी द्वारा दिये जाने वाले सभी कामों और निर्देशों का पालन करने के लिए पाटन पूरी टीम तत्पर रहेगी। पार्टी का आधार बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करके आने वाले समय मे पाटन विधानसभा में भाजपा का परचम लहराना ही हमारा उद्देश्य है। रानी बंछोर ने वरिष्ठ नेताओं व सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।







