रानीतराई सर्किल यादव समाज ने मनाई गीता जयंती, गाजे बाजे के साथ राउत नाचा की धुन पर थिरके लोग

तोरण साहू(7389384721)

रानीतराई । रानीतराई सर्किल यादव समाज के तत्वाधान में ग्राम बोरेन्दा में एक दिवसीय गीता जयंती कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 14 अप्रैल को किया गया। जिसमें गीता जयंती एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात कलश यात्रा से हुई। महिलाओं ने कलश सजाकर पूरे गांव का भ्रमण की। गांजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में गांव के हर घर के सामने ग्रामीणों ने कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना की गई। कलश यात्रा गांव के चौराहे से निकल कर गांव का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुआ।

आशीष वर्मा ओएसडी, अध्यक्षता पद्मश्री फूलवासन यादव (कर्मवीर विजेता), विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, रमन सिंह टिकरिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन, जवाहर लाल वर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग, राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, उमाकांत चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, बोधन यादव अध्यक्ष अध्यक्ष दुर्ग संभाग यादव महासभा, लच्छि राम यादव अध्यक्ष सर्किल यादव समाज रानितराई, राजाराम यादव संरक्षक यादव समाज, सचिव नारायण यादव, कमलेश नेताम कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शामिल हुए।