रायपुर। ब्यूरो छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ रायपुर के महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर की रहने वाली पीड़िता की रिपोर्ट पर शून्य में रायपुर के महिला थाने में दर्ज किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। पलाश चंदेल बीजेपी नेता व प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र है पीड़िता जांजगीर की रहने वाली है, महिला थाना प्रभारी कविता धूर्व ने बताया पीड़िता कि रिपोर्ट पर FIR की गई है धारा 376 भादवि की धारा के तहत जुर्म दर्ज कर जांच की जा रही है।







