लोहारा में दुर्लभ सत्संग का आयोजन 26 जनवरी से 1 फरवरी तक

पंडरिया।ब्लाक के ग्राम लोहरा में 26 जनवरी से 01 फरवरी तक दुर्लभ सत्संग का आयोजन किया गया है।लोहारा के केशव गौशाला प्रांगण में आयोजन किया जा रहा है।जिसमें प्रवचनकर्ता स्वामी विजयानन्द गिरि महाराज (ऋषिकेश) रहेंगे।


26 जनवरी प्रातः 10 बजे से कलशयात्रा भारतमाता मंदिर से प्रारंभ होकर ग्राम भ्रमण करते हुए गौशाला पहुंचेगी।जहां प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से सायं 05 बजे तक प्रवचन होगा।


शाम 6 बजे गौ माता की आरती होगी।सत्संग में श्रद्धापूर्वक होने वालों द्वारा अतिरिक्त व्यासपीठ एवं आरती में किसी प्रकार का भेंट स्वीकार नहीं किया जाएगा।