राजकुमार सिंह ठाकुर
पंडरिया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पंडरिया के द्वारा नवरात्रि के छठवे दिन नगर के राजमहल मैदान में पथ संचलन व शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।97 वर्ष पूर्व वर्ष 1925 विजयदशमी के दिन डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के द्वारा संघ स्थापना किया गया था।तब से प्रत्येक वर्ष संघ अपना स्थापना दिवस शस्त्र पूजन कर व पथ संचलन कर मनाते आ रहा है।इस बार पथ संचलन में 150 से अधिक स्वयंसेवक सम्मिलित हुए।संचलन के पश्चात शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि रामकुमार बंजारा तथा मुख्य वक्ता राजेन्द्र साहू थे।श्री बंजारा ने अपने उद्बोधन के दौरान विजयादशमी की गौरवशाली इतिहास पर चर्चा करते हुए संघठन शक्ति का उल्लेख कर सभी को संगठित रहने के लिए प्रेरित किये।सतयुग त्रेतायुग एवम द्वापर युग मे भी बुराई पर अच्छाई की जीत संघठन शक्ति से ही हुई थी।इसलिए कलयुग में भी पूरे समाज को संगठित होकर एक सुखी समृद्ध व आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना होगा।संघ के माध्यम से राष्ट्र को एक विचार देने का कार्य अब तीव्र गति से चल रहा है।राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे है।संघ का लक्ष्य समाज को सुसंस्कारित करना है।अध्यक्षता कर रहे राजेन्द्र साहू दुर्ग विभाग गौ संवर्धन प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रवाद की सबसे बड़ी आर्मी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की है।इसकी स्थापना धर्म की रक्षा के लिए हुई है।उन्होंने कहा कि त्रेतायुग में श्री राम की आवश्यकता थी उसी प्रकार कलयुग में आरएसएस की आवश्यकता है।इस लक्ष्य को हमे ध्यान रखना है संघ की स्थापना का मूल भाव स्वराष्ट्र की स्थापना है।इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए स्वयंसेवक दिन रात जुटे हुए है।देश की संस्कृति जीवन शैली हिन्दू है।कार्यक्रम को सफल बनाने में किसान कार्यप्रमुख प्रान्त उत्तर यादव राममुरारी यादव विभाग बौद्धिक प्रमुख रामनाथ राजपूत जिला व्यवस्था प्रमुख होरीलाल गबेल,आनन्द तिवारी, कल्याण सिंह, नवलकिशोर पांडेय, रितेश सिंह,विशाल शर्मा, पवन तिवारी, राजेश पांडेय, प्रियेश शुक्ला, नरोत्तम साहू, सुमित तिवारी ,सचिन गुप्ता, शिवसहाय गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

