पंडरिया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल पंडरिया द्वारा विजयादशमी उत्सव के पावन अवसर पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया।
संघ के स्वयंसेवकों का पथ संचलन जनपद कार्यालय पंडरिया से प्रारंभ होकर पुराने बस स्टैंड, गदही तालाब, समरूपारा, बड़े पुल हनुमान मंदिर, महामाया मंदिर, गांधी चौक होते हुए पुनः जनपद कार्यालय के पास संपन्न हुआ। पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने अनुशासन और घोष के साथ नगर भ्रमण किया।पथ संचलन के पश्चात बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैल चित्र एवं संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सर संघ चालक माधव सदाशिव गोलवलकर जी की पूजा-अर्चना से हुई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में जिला कार्यवाह कबीरधाम शत्रुघ्न सिंह नेताम तथा अध्यक्षता आशीष सराफ ने की। सर्वप्रथम आशीष सराफ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्या है, समाज में संघ का क्या योगदान है, इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी।
तत्पश्चात मुख्य वक्ता शत्रुघ्न सिंह नेताम ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना से लेकर सौ वर्षों की यात्रा और उपलब्धियों के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। उन्होंने संघ के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पंडरिया मंडल के लगभग 50 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से रामनाथ राजपूत, जिला व्यवस्था प्रमुख राममुरारी यादव, विभाग बौद्धिक प्रमुख राजेश पांडेय, देवचरण यादव, कल्याण सिंह ठाकुर, शिवसहाय गुप्ता, रितेश सिंह ठाकुर, प्रदीप केशरवानी सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद थे।






