राशन दुकान संचालकों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर बताई समस्या, दुकानों में चांवल कम मिल रहा है, पाटन ब्लॉक का मामला


पाटन। पाटन ब्लॉक के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालकों की बैठक पाटन में हुई। जिसमे सभी दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकान की समस्या बताया। लगभग सभी दुकान संचालकों फूड इंस्पेक्टर द्वारा को मनमानी की जा रही है इस बात को प्रमुखता से रखी। इसके अन्य विषय पर भी चर्चा कर विभिन्न करने लिए गए। इसी कड़ी में शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान के संचालकों ने अपनी समस्या से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सांसद विजय बघेल के साथ जिला प्रशासन को भी अवगत कराने का निर्णय लिया हुआ। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो राशन दुकान दार अपनी आईडी लेकर एसडीएम कार्यालय जाएंगे और आईडी जमाकर विरोध दर्ज कराएंगे।

पाटन ब्लॉक शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान संचालकों की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार आज दुकान संचालक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात किया। इस दौरान राशन दुकान संचालक संघ के पाटन ब्लॉक अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ओर अन्य सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। राशन दुकान संचलको ने पाटन ब्लॉक में पदस्थ फूड इंस्पेक्टर की शिकायत करते हुए कहा की उनके द्वारा राशन दुकान संचालकों को जबरन परेशान किया जाता है। बताया गया की शिकायत नही होने के बाद भी जबरन का दबाव बनाकर जांच कर परेशान करते है। बना शिकायत जांच के दुकान को निलंबित किए बगैर ही दुकान आबंटन नए सिरे से किए जाने का आदेश निकाल दिया जा रहा हैं जबकि जो दुकान संचालक दुकान चला रहे है उसे अपनी बात रखने का मौका दिया जाना चाहिए। इसके अलावा ट्रांसपोर्टर द्वारा राशन दुकानों में खाद्यान्न दिया जाता है उसमे भी वजन कम रहता हैं । इस विषय पर राशन दुकान संचालकों ने बताया की नागरिक आपूर्ति निगम ओर ट्रांसपोर्टर द्वारा सिर्फ नान के ही धर्म कांटा को मानते है। बाहर के धर्मकांटा से जो कांटा कराते है तो उसे नही मानते। इसके अलाव हाथ कांटा को भी नही मानते। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने वालो में पाटन ब्लॉक के राशन दुकान संचालक मौजूद रहे।