बलराम यादव
पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत औरी के आश्रित ग्राम भाठागांव में ही वहां के ग्रामीणों को राशन मिलेगा। इस माह से ग्रामीणों को राशन लेने तीन किमी दूर सफर नहीं करना पड़ेगा। सरपंच कालिंद्री मानिकपुरी की पहल पर अब भाठागांव में ही राशन वितरण किया जाएगा। इसके लिए एक सामुदायिक भवन में राशन रखने की व्यवस्था की गई है। साथ ही अब प्रत्येक माह में दो दिन शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक वहां पर जाकर राशन वितरण करेगा। बता दे कि इससे पहले भाठागांव के ग्रामीण पंचायत मुख्यालय ग्राम औरी में जाकर राशन लेते थे अब गांव में राशन वितरण किए जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। साथ ही सरपंच द्वारा किए गए इस व्यवस्था का सराहना कर रहे है।






