पाटन ब्लॉक में कल से नही बंटेगा उचित मूल्य दुकान में राशन, सर्वर को समस्या से परेशान दुकान संचालक p o s मशीन वापस करने sdm कार्यालय पहुंचे, अधिकारियों से जारी है चर्चा, देखिए फोटो वीडियो


पाटन। पाटन ब्लाक के ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान चलाने वाले दुकान संचालक सर्वर सहित विभिन्न समस्याओं से काफी परेशान हैं। उनकी परेशानी की आज झलक देखने को मिली जब सभी दुकान संचालक अपने पीओएस मशीन को लेकर के एसडीएम कार्यालय में जमा करने पहुंचे । अभी भी एसडीएम के अनुपस्थिति में तहसीलदार प्रकाश सोनी व खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ राशन दुकान संचालकों की चर्चा जारी है। राशन दुकान संचालक अभी भी अड़े हुए हैं कि पीओएस मशीन को वापस करेंगे । जब तक समस्या का समाधान नहीं होता तब तक पाटन ब्लॉक में कोई भी राशन दुकान नहीं खुलेगा। बताने की वर्तमान में अभी तक जनवरी माह का राशन 50 फ़ीसदी बटा हुआ है ।50 फ़ीसदी राशन अभी तक नहीं वितरित हुई है। जिस कारण से अगर राशन दुकान बंद हो जाएगा तो गांव में हितग्राहियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।