दुर्ग में हुआ राउत नाच महोत्सव, यादवों की गौरवशाली परम्परा का दिखा उत्साह

दुर्ग – 15 मार्च 2026 को यादव संघ मित्र कल्याण मंडल व राज्य शासन संस्कृति विभाग के सहयोग से जिला दुर्ग के प्रधान कार्यालय, श्री गहिरा गुरु धाम यादव सांस्कृतिक भवन वार्ड क्रमांक 24 दुर्ग में, 21वां योद्धा -नर्तन (राऊत नाच) महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया ,2006 से अनवरत छत्तीसगढ़ यादवों के राऊत नाच को योद्धा -नर्तन का गौरवशाली नाम देकर दुर्ग जिला के यादव बाहुल्य क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है,यादव समाज के गहिरा गुरु श्री राजेश यादव ने प्रातः 10बजे धर्म ध्वजा फहराते हुए कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान के बाद अपने लोक संस्कृति के माध्यम से अपनी भावना व्यक्त करते हुए,अपनी खुशी जाहिर कर समाजिक जिवन व्यतित करता है व अपनी भावना व्यक्त करता है – स्वयं की सज्जा से अधिक समाज की सज्जा मनुष्य को मनुष्यता प्रदान करता है और यैसा समाज एक सशक्त राष्ट्र के परिकल्पना को सकार करता है कहा,राऊत नाच महोत्सव का शुभारंभ पूर्व विधायक श्री दुर्ग शहर श्री अरूण वोरा जी ने प्रातः 11 बजे दिप प्रज्ज्वलित कर श्री गोवर्धनधारी भगवान् श्री कृष्ण के पूजा अर्चना पश्चात् शुभारंभ किया गया जहां पर यादवों ने जय यादव -जय माधव का गगन चूंबी जय घोष करते हुए अतिथियों का खुरमी,अहीर पगड़ी,पितांबरी गमछा व तेदुसार की फूलैता के साथ सम्मान करते हुए राऊत नाच के पारंपरिक दोहा का पाठ किया करते हुए यादवी शौर्य का प्रदर्शन किया इस अवसर पर श्री अरूण वोरा जी ने राज्य सभा सांसद श्रीमती फूलों देवी नेताम के माध्यम से यादव सांस्कृतिक भवन विस्तार के लिए 10लाख रूपये प्रदान करवाने का वचन दिया साथ ही मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री मोतीलाल वोरा जी के स्मृति में यादव सांस्कृतिक भवन में वाटर फिल्टर मशिन देने का घोषणा किया, व्यस्त कार्यक्रम के चलते मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाये मगर अपने वोर से मुख्यमंत्री विकास निधि से यादव सांस्कृतिक भवन में छात्रावास व लाइब्रेरी के लिए 25लाख रूपये दिलाने का वादा किया संस्था के सदस्य व पदाधिकारियों को, वहीं पर संस्था के सदस्य व पदाधिकारियों ने दुर्ग लोकसभा लोकप्रिय सांसद श्री विजय बघेल जी से राऊत नाच आधूनिकीकरण प्रशिक्षण शाला पूर्ण निर्माण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से 5करोड़ रूपये व मुख्यमंत्री विकास निधी से 50लाख रूपये दिलाने का पत्र प्रेषित किया, छत्तीसगढ़ का प्रथम राऊत नाच आधूनिकीकरण प्रशिक्षण शाला के लिए सांसद विजय बघेल जी ने अपने वोर से भरपूर सहयोग प्रदान करते हुए क्रेन्द्र व राज्य शासन से आर्थिक सहायता प्रदान करवाने का भरोसा दिलाया, और राऊत नाच महोत्सव में प्रथम स्थान प्रदान करने वाले अहीर नृत्य मंडली बैगापारा दुर्ग को शिल्ड व 16,000/रूपये नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत व सम्मानित किया,2) पुरस्कार जय राधा कृष्णा राऊत नृत्य मंडली ग्राम खजरी घूमका राजनांदगांव को 11,000/रूपये नगद व शिल्ड प्रदान किया,3) योद्धा -नर्तन दल दीपक नगर दुर्ग को7000/रूपये नगद व शिल्ड प्रदान किया 4)बाल -गोपाल अहीर नृत्य मंडली रायपुर नाका दुर्ग को 5000/रूपये व शिल्ड प्रदान किया 5) श्री जगन्नाथ राऊत नाच पार्टी धमधा नाका दुर्ग को 5000/रूपये व शिल्ड प्रदान किया, महिला राऊत नाच दल, श्री कृष्णा भगवान मंदीर अहीर समाज रायपुरा ट्रस्ट को 7000/रूपए व शिल्ड प्रदान किया गया वहीं पर नोई बांस गीत पार्टी सेजबहार रायपुर को साजा विधायक श्री ईश्वर साहू जी ने 5000/रूपये व शिल्ड प्रदान कर पुरस्कृत व सम्मानित किया और कहा की छत्तीसगढ़ यादवों की बास गीत व गान लगभग समाप्त हो चूंकि है बिरले में ही आज कल बांस गित बजाने व गान करने वाले दिखाई देते हैं इस यादवी कला का संरक्षण, संवर्धन करहा हम सभी की जिम्मेदारी है,आज से 30- 40 वर्ष पहले किसी भी छतीसगढीया समाज में बाल गोपाल होता था तो वह बांस गित गान व बांस गीत ज़रूर बजवाया जाता था , यादव सांस्कृतिक भवन में राऊताईन हाथा चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 25 यादव मात्रृ शक्ति को 1100/रूपये नगद शिल्ड, श्री फल व पितांबरी गमछा पहना कर यादव संघ मित्र कल्याण मंडल जिला दुर्ग के पदाधिकारियों ने पुरस्कृत व सम्मानित किया, सभी अतिथियों को खुरमी,तेंदुसार की फुलैता लाठी, पीतांबरी गमछा व अहीर पगड़ी व श्री फल भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया,इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे , यादव संघ मित्र कल्याण मंडल जिला दुर्ग के अध्यक्ष -श्री कमलेश यादव, उपाध्यक्ष श्री -माथूर यादव, सचिव -श्री उमराव यादव, कोषाध्यक्ष -श्री हर्ष हिंद यादव, सहसचिव -श्रीमती त्रिवेणी यादव, महामंत्री श्री शिव यादव,संगठन मंत्री श्री आर्य हिंद यादव, ब्रजेश यादव,बंशी यादव,संतू यादव,दिनेश यादव, तनिष यादव, राघवेंद्र यादव,गोवर्धन यादव, प्रहलाद यादव कन्हैया यादव सहित यादव संघ मित्र कल्याण मंडल जिला दुर्ग के सदस्य व पदाधिकारीगण उपस्थित थे, पुलिस प्रशासन व वार्ड पार्षद सुश्री डां पायल पाटील का सहयोग शांति व्यवस्था बनाए में सराहनीय रहा