अतिशबाजी के साथ रावण दहन हुआ,दुर्गा की प्रतिमा का हुआ विसर्जन


पंडरिया।नगर के आत्मानंद स्कूल में दशहरे की रात मंगलवार को 61फिट ऊंचे रावण व मेघनाथ के पुतले वका दहन किया गया।नगर विकास समिति द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में मंगलवार शाम राम-जानकी मंदिर से राम-लक्ष्मण व हनुमान आकर्षक झांकी निकाली गई,जो गांधी चौक होकर आत्मानंद स्कूल स्थित दशहरा स्थल पहुंची।झांकी के पूजा अर्चना पश्चात रावण वध किया गया।इससे पूर्व आसमान में करीब एक घंटे तक आकर्षक अतिशबाजी की गई।जिसका लोगों ने लुत्फ उठाया।इस दौरान नगर सहित ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों लोग दशहरा मेला देखने पहुंचे हुए थे।पूरा स्कूल मैदान लोगों से भरा हुआ था।नगर में दशहरा महोत्सव बंद होने के बाद नगर विकास समिति के आनंद सिंह व उनकी टीम द्वारा पिछले कई वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।


समिति के आनंद ठाकुर ने बताया कि नगरवासियों ,व्यापारियों सहित सभी के सहयोग से रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।रावण दहन के दौरान लोगों व बच्चों के मनोरंजन के लिए भव्य अतिशबाजी की गई।कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया गया था,महिलाओं व बच्चों के लिए अलग स्थान निर्धारित किया गया था।दशहरा महोत्सव में शांति व्यवस्था से सम्पन्न हुआ।
इसके अलावा नगर व आस -पास के ग्राम मैनपुरा में वन विभाग कार्यालय,रौहा,सहित नगर के बैरागपारा,रेस्ट हाउस,घोघरा पारा,समरूपारा,पाढ़ी रोड सहित अनेक मोहल्ले में रावण दहन किया गया।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जित की गई-दशहरा पश्चात बुधवार को नगर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। अधिकतर समितियों ने सुबह व दोपहर को ही दुर्गा प्रतिमा का विर्सजन कर दिया।वहीं नगर के प्रतिमाओं को देर शाम तक विसर्जन किया गया।
नीलू चंद्रवंशी हुए शामिल-नगर के दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी नीलू चंद्रवंशी शामिल हुए।वे राम जानकी झांकी के साथ स्कूल तक पहुंचे तथा कार्यक्रम की सराहना करते हुए सत्य के साथ चलने के मार्ग को बेहतर बताया तथा लोगों को दशहरा की शुभकामना दी ।