राकेश कुमार

कुम्हारी
महामाया मंदिर परिसर में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा रावण दहन कार्यक्रम रखा गया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल परिवार सहित शामिल हुए असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजय दशमीं के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश व नगर वाशियों को दशहरा पर्व की बधाई दी उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि अंधकार में प्रकाश के रूप में यह पर्व मनाया जाता है उन्होंने यह भी बताया कि रावण बहुत बड़ा ज्ञानी योद्धा था और भगवान शंकर का भक्त भी था लेकिन उनके अंदर एक निर्गुण भी था वह था अहंकार जिन्होंने उनका पूरा लंका व राक्षस वंश को समाप्त कर दिया उन्हीं के प्रतीक के रूप में हजारों वर्षों से रावण दहन का कार्यक्रम मनाया जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने अहंकार रूपी रावण का वध कर लोगों को सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने लोगों को अपने जीवन में असत्य व अंधकार को समाप्त कर प्रकाश व सत्य के रास्ते पर चलने का संदेश भी दिया । इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधि व दशहरा उत्सव समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में दशहरा कार्यक्रम देखने लोग उपस्थित रहें।
रामलीला समिति बस्ती का हुआ मंचन
नगर के प्रतिष्ठित रामलीला बस्ती समिति द्वारा कार्यक्रम मंच पर रामलीला का मंचन किया गया जिसमें मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम द्वारा रावण वध का अत्यंत ही प्रभावशाली दृश्य मंचित किया गया । कलाकारों ने अपनी वेशभूषा और संवादों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया ।
आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा के कलाकारों के किया अतिशबाजी का प्रदर्शन
कार्यक्रम में रंग बिरंगे फटाखे फोड़े गए फुलझड़ियों व आसमानी रॉकेटों से आसमान में बहुरंगी अतिशबाजी किया गया यहीं नही शेष नाग की फ़नकार वाली अतिशबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया। अंत मे अहंकार रूपी 50 फिट रावण का वध किया गया ।
दशहरा उत्सव समिति व जनप्रतिनिधि एवं नेतागण रहे उपस्थित
महामाया मंदिर प्रांगण में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारी सदस्य व जनप्रनिधि नेतागण उपस्थित रहे जिनमें पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर पूर्व पालिका अध्यक्ष स्वप्निल उपाध्याय पार्षद मनहरण यादव थनेश पटेल प्रमोद सिंह राजपूत के. रविकुमार शांति टंडन जानकी ध्रुव लता खैरवार ललिता ध्रुव महेश सोनकर ओमनारायण वर्मा आयोजन समिति के अध्यक्ष नोबल सिन्हा विष्णु देवांगन, उपाध्यक्ष ओम यादव हरेंद्र राठौड़, कोषाध्यक्ष लेखराम साहू अमर यादव, सचिव किशोर सोनकर सालिक धीवर, एवं सहसचिव भोलाराम साहू, निलिश एवं अंचल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में आस पास के ग्रामीण अंचल व नगर के दर्शकों ने दशहरा उत्सव का लुफ्त उठाया।






