बेलरगांव तहसील में रावण वंध कर पुतला दहन किया गया

मौर्यधवज सेन
नगरी/सिहावा,बेलरगांव।ग्राम बेलरगांव में रामलीला का मंचन मंगलवार को किया गया।मंचन के पूर्व कलाकारों द्वारा वंदना एवं माता सेवा का वंदना किया गया।सभी अतिथियों के द्वारा भगवान रामचन्द्र भैय्या लक्ष्मण माता सीता हनुमान जी जामवंत एवं वानर सेना का पूजा अर्चना किया गया।दशहरा पर्व को ग्रामीणों अंचल में बहुत ही धुमधाम के से साथ मनाया गया।गांव में परपंरागत रामलीला का मंचन हुआ।जिसका आनंद ग्रामवासियों ने देर रात तक उठाया बेलरगांव क्षेत्र के अंचल में दशहरा आयोजन की तैयारी सोमवार को देर शाम तक पूरी कर ली गई थी।विजयादशमी पर्व पर पर सत्य की जीत ओर असत्य की हार हुई।जिसमें रामलीला का मंचन हुआ।दशहरा मैदान में जमकर आतिशबाजी की गई रणभूमि में एकतरफ रावण दल तो दुसरी तरफ राम दल था दोनों दल के बीच घमासान युद्ध हुआ 15 फीट का रावण का पुतला दहन किया गया।राम को रावण के भाई विभीषण ने बताया कि रावण के नाभि में अमृत कुंड है नाभी मे बान चलाओ तभी रावण की मृत्यु होगी।राम ने रावण के नाभी में तीर कमान चलाई तब जाकर श्री राम कहते हुए रावण ने अपने प्राण त्यागे