अंडा दुर्ग से बालोद रोड खप्परवाडा गांव से 4 किमी की दूरी पर ग्राम सिरसिदा गांव हैं जहां रावण के पुतला को तालाब में – तैरते पानी में रावण का पुतला दहन किया गया । तालाब के बीचो बीच रावण का पुतला दहन किया गया। क्षेत्र में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया।


इस अवसर पर क्षेत्र के जनपद सदस्य पायल शर्मा , अश्वनी चन्द्राकर ,सरपंच प्रेम लाल ठाकुर , पूर्व सरपंच खेमन चन्द्राकर , गणेश शर्मा , कुलेश्वर चन्द्राकर , सचिव ऋषि चन्द्राकर , अध्यक्ष राजेश साहू कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश साहू उपाध्यक्ष लवण यादव सचिन खिलेंद्र साहू संरक्षक बाल गोविंद साहू प्रेमलाल चंद्राकर राजकुमार चंद्राकर, ठाकुर राम , सदस्य चंदू साहू , गौर सिंह चन्द्राकर , पुरुषोत्तम चंद्राकर, राजकुमार चन्द्राकर सौरभ चन्द्रार सहित समस्त ग्रामवासी उस्थित थे। सिरसिदा में दशहरे के अवसर पर शाम के समय करीब छः बजे भगवान श्री राम की सेना व रावण की सेना के युद्ध का मंचन किया गया । जिसके उपरांत रावण व मेघनाथ के पुतलों का भगवान श्री राम व लक्ष्मण ने तीर मार कर दहन किया तथा बुराई पर छाई विजय प्राप्त की इस दौरान रामलीला किये गए मेले में लोगों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिया । छोटे – छोटे बच्चों के साथ जमकर खरीदारी की रावण दहन के साथ ही रामलीला मंच में जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा । वहीं दूसरी तरफ दशहरे के पर्व पर लोगों ने घरों में परिवार के साथ पूजन किया ।अपने जीवन से बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया, साथ ही लोगों ने घरों में शस्त्र पूजन भी किया ।रावण दहन के दौरान तालाब के बीच आकर्षक भव्य अतिशबाजी के साथ किया गया। फिर 11 बजे रात्रि को हरेली सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कि गई। उसी तरह ग्राम चिंगरी में भव्य आतिशबाजी के साथ रावण का पुतला दहन किया गया उसके पश्चात रात 8:30 बजे छोटे-छोटे बच्चों का रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता रखा गया था जिसमें गांव के बच्चे लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पूरा चिंगरी निवासी मनोरंजन का आनंद उठाएं हैं। उसी तरह ग्राम अंडा के गुरुवार बाजार चौक में 25 फीट का रावण पुतला दहन उडीसा कटक भव्य आतिशबाजी के साथ किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के बड़े-बड़े आतिशबाजी व सितारे बहुत अच्छे ढंग से भव्य रुप से मनाए गए दशहरा पर्व को। उसी तरह ग्राम अछोटी में 40 फीट का रावण पुतला दहन भव्य आतिशबाजी के साथ किया गया।






