पिछले एक दशक से दशहरा पर गूंज रहा है रावण का संवाद, लंकेश के नाम से मशहूर श्रीकांत देवांगन निभाते है राम लीला में रावण का किरदार, दर्द से कराहते भी किया रामलीला का मंचन


पाटन। पाटन में राम लीला का मंचन हमेशा से प्रसिद्ध है। आजादी के पहले से यहां पर दशहरा मैदान पर भव्य रूप से दशहरा पर्व मनाते है। यहां पर शुरू से ही राम लीला में रावण का किरदार निभाने वाला ज्यादा चर्चित हुए है। अभी पिछले एक दशक से पाटन में लंकेश के नाम से प्रसिद्ध श्रीकांत देवांगन रावण का किरदार निभा रहे है। राम लीला मंचन के समय इनका एक एक संवाद का सुनने लोग घंटो बैठे रहते है । बेधड़क जोशीला आवाज से पूरा मंच गूंज जाता है। इसीलिए पिछले दस साल से रावण का किरदार निभाते आ रहे है।

बैठना मुश्किल था लेकिन नही छोड़ी रामलीला
पिछले साल दशहरा के पर्व के कुछ माह पहले श्रीकांत देवांगन के कमर में काफी दर्द शुरू हो गया था। उसके परिजन उसकी स्थिति को देखते हुए राम लीला का मंचन में शामिल होने मना भी कर दिया था। लेकिन श्रीकांत देवांगन ने उक्त परिस्थिति से हार नहीं मानी और राम लीला में रावण का किरदार निभाने की ठान ली। हालांकि वे अस्वथ्य होने के कारण रिहर्सल में शामिल नहीं हो पाए लेकिन पिछले दस साल का को अनुभव था वो काम आई। वे कमर में तेज दर्द होने के बाद भी  दशहरा के दिन मंच पर रावण का अभिनय में जान डाल दी। वे ठीक से बैठा भी नही पा रहे थे।  दर्शकों के आंखो में खुशी देख वे अपना दर्द भूलकर राम रावण संवाद बखूबी किया। इस वर्ष भी श्रीकांत देवांगन रावण का पात्र निभा रहा है। जिसे देखने आसपास के लोग भी पाटन आयेंगे।