पाटन।
ग्राम रवेली निवासी धर्मेंद्र वर्मा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें संगठन का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में दुर्ग जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर द्वारा आधिकारिक सूची जारी की गई।
धर्मेंद्र वर्मा के कोषाध्यक्ष बनने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वे लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, पाटन राज के संगठन प्रभारी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
सामाजिक कार्यों के साथ-साथ धर्मेंद्र वर्मा कृषि क्षेत्र से भी गहराई से जुड़े हुए हैं। वे पाटन ब्लॉक एग्री डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर भी कार्यरत हैं और किसानों से जुड़े मुद्दों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
अपनी नियुक्ति पर धर्मेंद्र वर्मा ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज एवं जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।







