रवि सिंगौर बने भाजयुमो अमलेश्वर मंडल के अध्यक्ष, युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह


अमलेश्वर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार के तहत रवि सिंगौर को अमलेश्वर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
रवि सिंगौर वर्तमान में ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच भी हैं और क्षेत्र में एक सक्रिय एवं लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनकी सक्रियता, संगठन क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।