पाटन। सरपंच सांकरा रवि सिंगौर ने दीपावली के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीराम के लंका विजय उपरांत अयोध्या आगमन की खुशी में देशवासियों द्वारा चारों ओर दीप प्रज्वलित कर प्रकाश का यह महापर्व दीपावली मनाया जाता है।
सिंगौर ने कहा कि —
“दीपज्योतिर्मयः प्रोक्तो धर्मस्य प्रतीकं स्मृतम्”
दीपक केवल रोशनी का नहीं, बल्कि सत्य, धर्म और आशा का प्रतीक है।
उन्होंने आगे कहा कि यह दीपावली सभी के जीवन में उजाला, सुख-समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।
साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से “विकास, विश्वास और उज्जवल भारत” के संकल्प को और प्रज्वलित करने का आह्वान किया।







