भाजपा मंडल पंडरिया के रविश बने पंडरिया मंडल अध्यक्ष


पंडरिया। भाजपा मंडल पंडरिया के मंडल अध्यक्ष पद पर नगर के युवा कार्यकर्ता रवीश सिंह ठाकुर को नियुक्त किया गया है।जिससे नगर सहित मंडल के कार्यकर्ताओं में उत्साह है।रवीश वर्तमान में पंडरिया मंडल में महामंत्री के पद पर कार्यरत थे।रविश के मंडल अध्यक्ष बनने पर चंद्रकुमार सोनी,कल्याण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू ,विशाल शर्मा,राजू शर्मा,सुमित तिवारी,संजय सोनी,अमन पाठक, तुलस कश्यप,केशरी नंदन तिवारी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।श्री ठाकुर ने अध्यक्ष बनने के बाद कहा कि सभी वरिष्ठ, समकक्षी व सभी के सलाह व मार्गदर्शन से कार्य किया जाएगा।उन्होने सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई है।