भिलाई । छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई द्वारा आयोजित एकीकृत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के कबड्डी महिला वर्ग हेतु बीआईटी दुर्ग परिसर में तीसरे दिन प्रदेश के विभिन्न पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग व फार्मेसी महाविद्यालयों से बेटियों की टीमों ने भाग लिया, कबड्डी महिला वर्ग की सभी खिलाड़ियों ने शौर्य,साहस और खेल भावना दिखाई। पहला मैच जीईसी रायपुर बनाम आरसीईटी आर 1 भिलाई जिसमें 14 अंकों से आरसीईटी आर 1 भिलाई विजेता रहे। वहीं दूसरा मैच सीएसवीटीयू शिक्षण विभाग बनाम आरसीपीएसआर आर 1 भिलाई में 13 अंकों से आरसीपीएसआर आर 1 भिलाई विजेता रहे।
तीसरा मैच आरसीईटी भिलाई बनाम रूंगटा महाविद्यालय रायपुर में 1 अंक से रूंगटा महाविद्यालय रायपुर विजेता रहे।
फाइनल मुकाबला आरसीपीएसआर आर 1 भिलाई बनाम रूंगटा महाविद्यालय रायपुर का हुआ जिसमें 4 अंकों की रोमांचक बढ़त के साथ आरसीपीएसआर आर 1 भिलाई की महिला टीम विजयी रही।

कार्यक्रम में प्रथम स्थान आरसीपीएसआर आर 1 भिलाई की महिला टीम व द्वितीय स्थान रूंगटा महाविद्यालय रायपुर को सीएसवीटीयू के कुलसचिव डॉ. अंकित अरोरा ने ट्रॉफी और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। महिला खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कुलसचिव डॉ. अरोरा ने सभी महिला खिलाड़ियों से टीम भावना को आजीवन बरकरार रखने की अपील की ताकि वे अपने व्यक्तिगत व सार्वजनिक जीवन में टीम भावना से किए सभी कार्यों में सकारात्मक परिणाम ला सके और
जो खिलाड़ी जीते वे अगले चरण की तैयारी में जुट जाएं जो हारे वे अपनी गलतियों को सुधार कर अगली बार वापस मैदान फतह करने का संकल्प लें।
विश्वविद्यालय कबड्डी महिला टीम हेतु – कामिनी जेकेआईपीईआर बिलासपुर, मनीषा आरसीपी रायपुर, आर्ची तिवारी रूंगटा आर1, हर्षा साहू सीएसवीटीयू शिक्षण विभाग, भार्गवी कश्यप आरसीपीएसआर आर1 भिलाई, उपासना साहू रूंगटा महा. रायपुर, मिनाक्षी रूंगटा महा. रायपुर, पलक राठौर सीएसवीटीयू शिक्षण विभाग, सौम्या गिरीगोस्वामी रूंगटा महा. रायपुर, यामिनी जीईसी रायपुर, शिवानी कुमारी सीएसवीटीयू शिक्षण विभाग, यामिनी यादव आरसीपीएसआर रायपुर, नयनतारा बारला आरसीईटी आर1 भिलाई , सुप्रिया देवनाथ आरसीपीएसआर आर1 भिलाई, शीतल रजक आरसीपीएसआर आर1 भिलाई,पूजा कुमारी आरसीपीएसआर आर1 भिलाई चयनित हुए सभी महिला खिलाड़ियों को अब बीआईटी दुर्ग में प्रशिक्षण शिविर का लाभ दिया जाएगा।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अंकित अरोरा, विवि खेल अधिकारी किशोर कुमार भारद्वाज, बीआईटी दुर्ग के प्राचार्य डॉ. जयसवाल,प्रोफे. इंचार्ज डॉ. श्रवण पांडेय,प्रबंधक प्रशासन रामकृष्ण राव,परीक्षा विभाग प्रबंधक जीवन शेट्टी , बीआईटी दुर्ग से आयोजन सचिव एवं वरिष्ठ खेल अधिकारी कोंडल राव महाविद्यालयों से खेल अधिकारी – गजेन्द्र कुमार साहू आरसीईटी आर1 भिलाई , शंकर नागराजन व लिलीमा रूंगटा महाविद्यालय रायपुर, शेष नारायण साहू व वंदना चंद्राकर सीएसवीटीयू शिक्षण विभाग अम्पायर/ रेफरी व गोपनीय कार्य हेतु – कबड्डी खेल विशेषज्ञ सुश्री जेबा खान, मोहित साहू, पीलाराम पारकर,नवीन देशमुख, अविनाश गोड, प्रकाश यादव, होलकर पारकर सहित बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ियों की उपस्थिति रही जो तकनीकी शिक्षा में खेल के प्रति बढ़ते उत्साह को दिखाता है।






