बेल्हारी – दक्षिण पाटन खारून नदी के तट में किकीरमेटा में त्रि दो दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता में मुख्यअतिथि के रूप में कल्पना नारद साहू के प्रतिनिधि श्री नारद साहू ( अध्यक्ष भाजयुमो दक्षिण पाटन )शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु श्रीरामचंद्र जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।कार्यक्रम स्थल पर सजे-धजे भव्य पंडाल और संगीतमय रामधुनी के बीच श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला। इस दौरान विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें श्रीराम जन्म, राम-वनगमन, सीता-स्वयंवर, लंका विजय एवं राम राज्याभिषेक जैसी झलकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
नारद साहू भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि…ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करते हैं। इन झांकियों के माध्यम से हमारी परंपरा, आदर्श और जीवन मूल्यों का संदेश नई पीढ़ी तक पहुंचता है। यह आयोजन हमारी आस्था और संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने आयोजक समिति एवं ग्रामवासियों को इस भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर – नारद साहू अध्यक्ष भाजयुमो दक्षिण पाटन,कमलेश साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा जामगांव आर मंडल, श्रीमती देवकी जेठूराम निषाद सरपंच किकीरमेटा, टेसराम साहू अध्यक्ष परि. साहू समाज बेल्हारी, माधुरी नरोत्तम निषाद सरपंच ग्राम अकतई, मंजूदेवी निर्मलकर (पंच किकीरमेटा), मंचसीन रहे!
इस अवसर पर – समिति के अध्यक्ष जागेश्वर साहू, काशीराम साहू, मनीष सिन्हा, महेश साहू, शेषनारायण सिन्हा, लेखपाल सिन्हा, प्रीतम निषाद, नारायण निषाद, झम्मन, पृथ्वी साहू, रेवत साहू, हरी सिन्हा, हिराराम साहू, रूपसिंह सिन्हा सहित समस्त ग्रामवासी किकीरमेटा उपस्थित रहे!
यह जानकारी – अभिषेक सेन, कमलेश यादव मिडिया प्रभारी ने दिया!







